-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सावन माह के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर नगर एवं आसपास के क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: सावन माह के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर नगर एवं आसपास के क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। नगर के शिव पहाड़ी स्थित बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का नागेश्वर स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, फूल, दूध और गंगाजल अर्पित किया। नाग पंचमी के चलते शिव पूजा के साथ नाग देवता की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। वहीं नगर के देव नारायण मंदिर, देव बल्डा, देव डूंगरी धाम, बजरंग मोहल्ला स्थित कालाजी महाराज मंदिर तथा गायरी मोहल्ला स्थित देव नारायण भगवान मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में भगवान का फूलों से दिव्य श्रृंगार किया गया और नाग देवता की पूजा की गई। बजरंग मोहल्ला स्थित कालाजी महाराज मंदिर में विशेष श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के संयोग के चलते पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
