Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का नगर परिषद घेराव, 7 दिन का अल्टीमेटम

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arbindr Kumar Gupta , मध्य प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 14/08/2026 01:21:33 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arbindr Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 14/08/2026 01:21:33 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में बदहाल सफाई व्यवस्था और जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद का घेराव कर प्रदर्शन किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में बदहाल सफाई व्यवस्था और जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद का घेराव कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इंदरगढ़ में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाती है। कई इलाकों में बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुसने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नगर में नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने और नालियों की सफाई कराने की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने नगर परिषद से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर नगर की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर की सफाई और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर परिषद की जिम्मेदारी है। लोगों को हर बारिश में जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझना पड़ रहा है, इसलिए प्रशासन को जल्द स्थायी समाधान करना चाहिए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News