-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, स्मार्ट क्लास और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था परखी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: लोकेश कुमार जांगिड़ ने ग्राम पंचायत लल्लूबसई स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: लोकेश कुमार जांगिड़ ने ग्राम पंचायत लल्लूबसई स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई की प्रगति, भाषा एवं गणित की बुनियादी समझ के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों की कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन कर उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन किया तथा बच्चों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। कलेक्टर ने लगभग 50 मिनट तक कक्षा 5 के विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें पढ़ाई, अनुशासन, नियमित उपस्थिति और जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास का निरीक्षण कर एफएलएन गतिविधियों, निपुण भारत अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, पाठ योजना, शिक्षण गतिविधियों, डाइट प्रशिक्षण, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अभिभावक जागरूकता कार्यक्रमों तथा विद्यालय निरीक्षण अभिलेखों का परीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में पेयजल, शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण तथा स्वच्छता व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं समय पर भोजन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा भोजन निर्माण और वितरण में स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर बच्चों की मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित मूल्यांकन किया जाए तथा अभिभावकों से लगातार संपर्क बनाए रखकर विद्यार्थियों की उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया जाए। उन्होंने विद्यालय में स्वच्छ, सुरक्षित और पढ़ाई के अनुकूल वातावरण बनाए रखने तथा शासन की सभी शैक्षणिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
