-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: ग्वालियर में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: गवालियर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वाधान में ग्वालियर में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का भव्य और गरिमामयी आयोजन किया गया इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन की वर्तमान संरचना की समीक्षा करना
विस्तार
मध्य प्रदेश: गवालियर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वाधान में ग्वालियर में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का भव्य और गरिमामयी आयोजन किया गया इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन की वर्तमान संरचना की समीक्षा करना कार्यकर्ताओं को वैचारिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण देना तथा बहुजन समाज पार्टी की पहुँच को जमीनी स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाना रहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के केंद्रीय व प्रदेश प्रभारी (मध्यप्रदेश) माननीय मोहित आनंद जी ने शिरकत की कार्यक्रम के विशेष अतिथियों में बसपा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय जियालाल अहिरवार जी प्रदेश प्रभारी माननीय दिलीप कुमार बौद्ध जी प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय सुनील बघेल जी प्रदेश महासचिव माननीय गंभीर सिंह जी तथा जोन प्रभारी माननीय मनीष कतरोलिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मंच पर माननीय भीम सिंह पहाड़िया जी माननीय सत्य प्रकाशी परसेडिया जी माननीय सुनीता गौतम जी ग्वालियर के जिला अध्यक्ष माननीय हकीम सिंह राजोरिया जी एवं माननीय गजेंद्र सिंह पाल जी सहित कई वरिष्ठ नेता और प्रांतीय पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे अतिथियों ने ग्वालियर जिले के स्थानीय जनमुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन विस्तार की आगामी रूपरेखा रेखांकित की शिविर में ग्वालियर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पधारीं माताओं बहने युवाओं और वरिष्ठ समर्थकों सहित सैकड़ों लोगों की विशाल भागीदारी रही प्रशिक्षण शिविर के समापन पर उपस्थित समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं जनसमुदाय ने एकजुट होकर बहुजन समाज पार्टी को निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने और संगठन को अभेद्य व मजबूत बनाने का दृढ संकल्प व्यक्त किया।
शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय मोहित आनंद जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय जियालाल अहिरवार जी ने कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार किया उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सदैव शोषित पीड़ित और वंचित समाज के अधिकारों न्याय और सम्मान की लड़ाई अग्रणी भूमिका में लड़ती आई है उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों बहुजन विचारधारा तथा आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाया जाए वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं इसलिए प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना अनिवार्य है।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
