-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कानड़ में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे से सजा नगर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: देशभक्ति के रंग में रंगे कानड़ नगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए
विस्तार
मध्य प्रदेश: देशभक्ति के रंग में रंगे कानड़ नगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 7:30 बजे नगर परिषद भवन पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सुबह 9:30 बजे विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों की प्रभात फेरियां नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नवीन बस स्टैंड पहुंचीं। नवीन बस स्टैंड पर देशभक्ति के नारों और जयघोष के बीच नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं नगर परिषद गार्डन में नगर परिषद उपाध्यक्ष द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस दौरान पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। नगर के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों सहित प्रमुख शासकीय संस्थानों के भवनों पर भी ध्वजारोहण किया गया। प्रभात फेरियों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमजन में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बाजार और प्रतिष्ठान भी तिरंगे के रंग में सजे आजादी का पर्व अब केवल शासकीय कार्यालयों और विद्यालयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आमजन और व्यापारिक प्रतिष्ठान भी इसे पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मना रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के बाजारों और दुकानों में भी तिरंगे की छटा देखने को मिली। इसी क्रम में कानड़ की विकास मोबाइल शॉप को तिरंगे के रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया। दुकान की सजावट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। नगर में जगह-जगह तिरंगे झंडे, देशभक्ति के नारे और प्रभात फेरियों से आजादी के पर्व का उत्साह नजर आया।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
