Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: सिरसा में युवक से मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/08/2026 11:22:07 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/08/2026 11:22:07 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: ऐलनाबाद थाना पुलिस ने लड़ाई-झगड़े में चोटें मारने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार पुत्र रामकुमार निवासी वार्ड नंबर 5 ऐलनाबाद तथा बाबू लाल

विस्तार

हरियाणा: ऐलनाबाद थाना पुलिस ने लड़ाई-झगड़े में चोटें मारने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार पुत्र रामकुमार निवासी वार्ड नंबर 5 ऐलनाबाद तथा बाबू लाल पुत्र अर्जुन दास और राजबीर सिंह पुत्र अर्जुन दास निवासी अरायन, जिला गंगानगर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर छह ऐलनाबाद निवासी मांगे लाल ने शिकायत दी थी कि वह अपने भाई सुनील कुमार के साथ मिट्टी के बर्तन फेरी लगाकर गांव-गांव बेचने का काम करता है। अर्जुन परिवार के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर उनका विवाद चल रहा था।

पंचायत में उनके पैसे दिए जाने के बाद आरोपित पक्ष उनसे रंजिश रखने लगा।शिकायत के अनुसार 28 जुलाई को सुनील कुमार फेरी लगाकर घर लौट रहा था। रास्ते में बाबू लाल ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। बाद में बाबू लाल, राजबीर, अर्जुन, अनिल और बब्लू लाठी-डंडे लेकर उनके घर के बाहर पहुंच गए। आरोप है कि बाबू लाल ने सुनील के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। बीच-बचाव करने आए मांगे लाल के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर ऐलनाबाद थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News