Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: शराब तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; 252 पव्वा देसी शराब बरामद

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 17/08/2026 11:40:32 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 17/08/2026 11:40:32 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: फरीदाबाद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

हरियाणा: फरीदाबाद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 252 पव्वा अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने यह कार्रवाई की।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 15 अगस्त को क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने आनंद निवासी सेक्टर-143, फरीदाबाद को सेक्टर-143 में एक खाली पड़ी दुकान से अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 162 पव्वा अवैध देसी शराब बरामद हुई। मामले में थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने नवीन निवासी NIT फरीदाबाद को संत नगर, NIT क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 90 पव्वा अवैध देसी शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News