Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: फतेहाबाद में नशा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 18.10 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/08/2026 11:15:14 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/08/2026 11:15:14 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत एएनसी सेल फतेहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संसार सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी जापतेवाला, तहसील टोहाना, जिला फतेहाबाद को 18.10 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है।

विस्तार

हरियाणा: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत एएनसी सेल फतेहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संसार सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी जापतेवाला, तहसील टोहाना, जिला फतेहाबाद को 18.10 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। एएनसी सेल फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि पुलिस टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि संसार सिंह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर हेरोइन लेकर जाखल से कुलां की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव म्योद खुर्द में प्रेम ईंट भट्ठे के पास नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपी को इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित काबू कर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी लोयर की जेब से 18.10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बरामद की गई। इस संबंध में थाना जाखल में अभियोग संख्या 114 दिनांक 11.08.2026, धारा 21B/61/85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले में आगामी अनुसंधान जारी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News