Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: हिसार में ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत बड़ी कार्रवाई, 12.9 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 17/08/2026 11:28:17 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 17/08/2026 11:28:17 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस ने नशा तस्करों और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना आदमपुर क्षेत्र से दो युवकों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस ने नशा तस्करों और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना आदमपुर क्षेत्र से दो युवकों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 12 ग्राम 900 मिलीग्राम हेरोइन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ बबु पुत्र सतबीर सिंह, निवासी ढाणी कुतूबपुर, हांसी, हाल निवासी लाइन पार जवाहर नगर, आदमपुर और साहिल उर्फ साहनी पुत्र सुभाष उर्फ काला, निवासी लाइन पार जवाहर नगर, आदमपुर के रूप में हुई है।

गश्त के दौरान पुलिस ने रोका

इस कार्रवाई के संबंध में उप निरीक्षक उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी और अपराध तथा नशाखोरी की रोकथाम के लिए निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने उन्हें रोककर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ बबु के कब्जे से 6 ग्राम 650 मिलीग्राम और साहिल उर्फ साहनी के कब्जे से 6 ग्राम 250 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों से बरामद नशीले पदार्थ की कुल मात्रा 12 ग्राम 900 मिलीग्राम बताई गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड लेकर उनसे नशे की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क और मामले से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन आरोपियों तक कहां से पहुंची और इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। मामले में आगे की जांच के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना है।

नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

हिसार के एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत वांछित और अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा अभियान के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और नशे की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News