-
☰
No image found.
हरियाणा: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का IG ने लिया जायजा, हांसी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हांसी पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज श्री कुलदीप सिंह, आईपीएस ने पुलिस
विस्तार
हरियाणा: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हांसी पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज श्री कुलदीप सिंह, आईपीएस ने पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के साथ परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। पुलिस महानिरीक्षक ने परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया तथा परेड, सुरक्षा व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी, यातायात व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस ने डीएसपी एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, यातायात प्रबंधन तथा पुलिस बल की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व है और समारोह के दौरान सुरक्षा एवं लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समारोह स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्गों पर आवश्यक प्रबंध तथा भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझें और पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें। हांसी पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
