Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: नारनौंद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, एसडीएम विकास यादव ने फहराया तिरंगा

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 17/08/2026 11:36:57 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 17/08/2026 11:36:57 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: नारनौंद में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस नई अनाज मंडी परिसर में उपमंडल स्तरीय समारोह के रूप में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

विस्तार

हरियाणा: नारनौंद में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस नई अनाज मंडी परिसर में उपमंडल स्तरीय समारोह के रूप में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम नारनौंद विकास यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर नायब तहसीलदार नरेंद्र गौतम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। एसडीएम विकास यादव ने सुबह 8:58 बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। तिरंगा फहराए जाने के साथ ही पूरा परिसर राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। समारोह के दौरान लोगों को फलदार पौधे भी वितरित किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

अपने संबोधन में एसडीएम विकास यादव ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने नागरिकों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की। एसडीएम ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और नशामुक्ति जैसे अभियानों में आमजन की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल और कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके सकारात्मक योगदान से विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

समारोह में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, हरियाणवी संस्कृति और सामाजिक जागरूकता पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों में उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना पैदा कर दी।इस अवसर पर युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान वीर परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन शमशेर उर्फ कूकन, मार्केट कमेटी चेयरमैन मास्टर उदय सिंह लोहान, नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र सिंह, एसडीओ बिजली निगम प्रदीप हुड्डा, बीडीपीओ सत्यवान बूरा, नगर पालिका सचिव प्रदीप कुमार, मार्केट कमेटी सचिव रवि कुमार, जिला पार्षद राजेंद्र चहल व नीलम जांगड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह ने नारनौंद में राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस को यादगार बना दिया।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News