Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: श्री मैथिल समाज वडोदरा का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया, नई कार्यकारिणी गठित

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Leena sharma , गुजरात  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/08/2026 10:15:13 am Share:
  • गुजरात
  • Published by.: Leena sharma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/08/2026 10:15:13 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री मैथिल समाज वडोदरा द्वारा वार्षिक कार्यक्रम एवं समाज का स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

विस्तार

गुजरात: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री मैथिल समाज वडोदरा द्वारा वार्षिक कार्यक्रम एवं समाज का स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। समारोह के दौरान श्री मैथिल समाज की नई समिति का गठन किया गया। साथ ही समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों एवं युवाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डांस, पोस्टर प्रतियोगिता और फैंसी ड्रेस जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान समाज की एकता, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News