Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: फतेहाबाद में स्कूली बच्चों ने SP निकिता खट्टर को भेंट किए तिरंगे

- Photo by :

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , गुजरात  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/08/2026 04:03:56 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/08/2026 04:03:56 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिवाइन पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद के विद्यार्थियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए। बच्चों ने देशभक्ति की भावना के साथ पुलिस अधीक्षक को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं

विस्तार

गुजरात: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिवाइन पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद के विद्यार्थियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए। बच्चों ने देशभक्ति की भावना के साथ पुलिस अधीक्षक को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए जाने की पहल की सराहना की। उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक है। यह हमें देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाता है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उनकी सकारात्मक सोच एवं अच्छे संस्कार राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बच्चों ने भी पुलिस अधीक्षक से बातचीत की और स्वतंत्रता दिवस को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डिवाइन पब्लिक स्कूल के शिक्षकगण तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News