-
☰
No image found.
गुजरात: माउंट युनाम पर तिरंगा फहराने वाले भुवन राठौड़ का आहवा में भव्य स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: डांग जिले के युवा पर्वतारोही भुवन राठौड़ ने हिमाचल प्रदेश की ६,१११ मीटर ऊंची माउंट युनाम चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर पूरे डांग जिले का नाम रोशन किया है।
विस्तार
उनकी इस साहसिक उपलब्धि पर आहवा में उनका भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बिरसा मुंडा सर्कल से गांधीबाग तक भव्य तिरंगा रैली देशभक्ति के नारों और हाथों में तिरंगे के साथ भुवन राठौड़ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित इस अवसर पर आहवा ग्राम पंचायत के सरपंच हरिराम सावंत तथा तालुका पंचायत की न्याय समिति के अध्यक्ष श्री जिग्नेश सोलंकी ने भुवन राठौड़ को सम्मानित कर उनकी इस उपलब्धि की सराहना की। डांग के युवाओं के लिए प्रेरणा बनी यह उपलब्धि माउंट युनाम की कठिन चोटी पर तिरंगा फहराकर भुवन राठौड़ ने देश के साथ-साथ डांग जिले का भी गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से डांग के अन्य युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्वतारोहण के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।
इस सफलता के उपलक्ष्य में आहवा के बिरसा मुंडा सर्कल से गांधीबाग तक एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
