Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: फतेहाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन जीवन ज्योति’ तेज, नशा पीड़ितों को उपचार और काउंसलिंग

- Photo by :

गुजरात:  Published by: Rajput Ranjeet , गुजरात:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/08/2026 04:06:32 pm Share:
  • गुजरात:
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/08/2026 04:06:32 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: नशे के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत पुलिस द्वारा नशा पीड़ितों को चिन्हित कर उन्हें उपचार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ लगातार जागरूकता एवं काउंसलिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

गुजरात: नशे के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत पुलिस द्वारा नशा पीड़ितों को चिन्हित कर उन्हें उपचार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ लगातार जागरूकता एवं काउंसलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा रतिया व टोहाना क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार के लिए प्रेरित किया गया। एसआई सुंदर लाल के कुशल नेतृत्व में टीम फतेहाबाद द्वारा ग्लोबल आइलेट्स एकेडमी, रतिया में सेमीनार आयोजित किया गया। सेमीनार के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, नशे से होने वाली शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों तथा इससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके बाद टीम द्वारा रतिया क्षेत्र में 02, गांव लाली में 01, भूना में 01 तथा सहनाल में 01 सहित कुल 05 नशा पीड़ितों को चिन्हित किया गया। इनमें से 02 नशा पीड़ितों को उपचार के लिए सीएचसी रतिया में दाखिल करवाया गया। वहीं अन्य पीड़ितों तथा पहले से उपचाराधीन 06 नशा पीड़ितों को काउंसलिंग प्रदान करने के बाद आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इसी प्रकार एएसआई सज्जन कुमार के कुशल नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान टोहाना मंडल द्वारा भी अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया गया। अभियान के तहत जमालपुर क्षेत्र के तीन गांवों, आकावाली के 05 तथा टोहाना के 06 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल से दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इसके अतिरिक्त 05 नशा पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जिनमें हैदरवाला के 02, टोहाना के 02 तथा अमानी गांव का 01 नशा पीड़ित शामिल है।

अभियान के दौरान चिकित्सकों के साथ बैठक कर दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में भी चर्चा की गई। चिकित्सक द्वारा दवाइयों की कमी के बारे में अवगत करवाया गया, जिस संबंध में सीएमओ से भी बातचीत की गई। इसके अलावा थाना सदर टोहाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर थाना क्षेत्र के गांवों में नशा मुक्ति अभियान को दोबारा प्रभावी ढंग से चलाने तथा अधिक से अधिक नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ने के संबंध में सहयोग एवं समन्वय पर चर्चा की गई।  फतेहाबाद पुलिस का उद्देश्य नशे की गिरफ्त में आए लोगों को केवल चिन्हित करना नहीं, बल्कि उन्हें उपचार, काउंसलिंग एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़कर नशामुक्त जीवन की ओर अग्रसर करना है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे

बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में बॉलीवुड गायक अगम कुमार निगम का भव्य स्वागत, भाजपा नेता मुकेश मासूम के जनसेवा कार्यों की सराहना


Featured News