-
☰
No image found.
बिहार: नवादा में सूर्य घर योजना के प्रचार के लिए जागरूकता रथ रवाना
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, नवादा, डॉ. संतोष कुमार सुमन एवं जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बि
विस्तार
बिहार: आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, नवादा, डॉ. संतोष कुमार सुमन एवं जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, नवादा द्वारा बताया गया कि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजनों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही, लोगों को अपने आवासीय भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा योजना के लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मुख्य उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना, घरों की बिजली आवश्यकता को सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा करना तथा उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी लाना है। रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने से उपभोक्ता अपनी बिजली की आवश्यकता का एक बड़ा हिस्सा स्वयं पूरा कर सकते हैं तथा बिजली बिल को न्यूनतम अथवा शून्य तक लाने में सक्षम हो सकते हैं। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करें और स्वच्छ, हरित एवं किफायती ऊर्जा को अपनाएं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित समय-सीमा मार्च 2027 तक है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला परिषद अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
