-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना नवाबगंज क्षेत्र के मोहल्ला चांदनी में मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के वक्त पूरा परिवार घर के बाहर पन्नी डालकर चारपाइयों पर सो रहा था।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना नवाबगंज क्षेत्र के मोहल्ला चांदनी में मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के वक्त पूरा परिवार घर के बाहर पन्नी डालकर चारपाइयों पर सो रहा था। दीवार गिरते ही कई सदस्य मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवती की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। तड़के 4 बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, मोहल्ला चांदनी निवासी नरेश चंद का परिवार कच्चे मकान में रहता है। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे जब सभी लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक मकान की कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में उपनेश उनकी पुत्री किट्टू, मुन्नी देवी, मोनी और 22 वर्षीय ज्योति पुत्री नरेश चंद दब गए। स्थानीय लोगों ने मलबे से निकाला चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय निवासी अभिषेक, गौतम, अवनीश, सुखदेव, दीपू, सेवाराम और आनंद समेत कई लोगों ने कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाया और नीचे दबे परिजनों को बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत मलबे में दबी ज्योति को गंभीर हालत में आनन-फानन में ई-रिक्शा से नवाबगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद ज्योति को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन शव को वापस घर ले आए।
