-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए मीरजापुर में प्रचार वाहन रवाना
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को सुलभ और त्वरित न्याय के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को सुलभ और त्वरित न्याय के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ का प्रचार वाहन सोमवार को मीरजापुर पहुंचा।इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश मीरजापुर जितेंद्र यादव एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार द्वितीय ने न्यायिक अधिकारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारियों एवं पराविधिक स्वयंसेवकों की मौजूदगी में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया।प्रचार वाहन ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक वादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराने तथा वादकारियों को समय और धन की बचत के लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा।प्रचार के दौरान लोगों को बताया जाएगा कि लोक अदालत के माध्यम से शमनीय आपराधिक वाद, सिविल वाद, पारिवारिक वाद, बैंक ऋण संबंधी मामले, विद्युत एवं दूरसंचार प्रकरण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद सहित अन्य उपयुक्त मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है। प्रभारी जनपद न्यायाधीश जितेंद्र यादव ने कहा कि “लोक अदालत विवादों के त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है। इससे पक्षकारों को राहत मिलती है और न्यायालयों का बोझ भी कम होता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर से संपर्क करें और राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जनपद में विधिक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार का अभियान लगातार जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
