-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मिशन शक्ति को मिलेगी मजबूती, गांव-गांव होंगे ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत यूनिसेफ के सहयोग से जनपद में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित किए जाएंगे
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत यूनिसेफ के सहयोग से जनपद में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित किए जाएंगे। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय 3,742 सुगमकर्ताओं का ब्लॉकवार प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण अवधि — 20 अगस्त से 10 सितम्बर 2026 समय — प्रातः 11:00 से अपराह्न 03:00 बजे तक 09 विकास खंड | 793 ग्राम पंचायतें 3,742 सुगमकर्ता | 71 प्रशिक्षण बैच पुलिस, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, UPSRLM एवं पंचायती राज विभाग की रहेगी सहभागिता। ब्लॉकवार प्रशिक्षण तिथियां बलरामपुर: 20, 21, 22, 24, 25, 31 अगस्त एवं 01, 02, 03, 07, 08 सितम्बर हरैया सतघरवा व गैसड़ी: 20, 21, 22, 24, 25, 31 अगस्त एवं 01, 02, 03, 07 सितम्बर गैंड़ास बुजुर्ग: 22, 24, 25 एवं 31 अगस्त उतरौला व श्रीदत्तगंज: 24, 25, 31 अगस्त एवं 01, 02, 03 सितम्बर ब्लॉक तुलसीपुर, पचपेड़वा व रेहरा बाजार: 24, 25, 31 अगस्त एवं 01, 02, 03, 07, 08 सितम्बर प्रशिक्षित सुगमकर्ता ग्राम पंचायत स्तर पर समुदाय से संवाद स्थापित कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रशासन + पुलिस + विभिन्न विभाग + समुदाय की सहभागिता से मिशन शक्ति का संदेश पहुंचेगा गांव-गांव, घर-घर।
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 22 वर्षीय युवती की मौत; कई लोग मलबे में दबे
बिहार: नवादा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, अब शहर के दूसरे इलाकों पर नजर
