Contact for Advertisement 9650503773


छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड के सुलभ शौचालय में मनमानी वसूली के आरोप, MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने की शिकायत

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Ravindra Uike , छत्तीसगढ़  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/08/2026 03:14:14 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by.: Ravindra Uike ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/08/2026 03:14:14 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: माँ बम्लेश्वरी मंदिर मेला ग्राउंड स्थित सुलभ शौचालय को लेकर यात्रियों से मनमानी राशि वसूले जाने तथा निर्धारित MRP से अधिक कीमत पर उत्पाद बेचे जाने के आरोप सामने आए हैं।

विस्तार

छत्तीसगढ़: माँ बम्लेश्वरी मंदिर मेला ग्राउंड स्थित सुलभ शौचालय को लेकर यात्रियों से मनमानी राशि वसूले जाने तथा निर्धारित MRP से अधिक कीमत पर उत्पाद बेचे जाने के आरोप सामने आए हैं। यात्रियों का कहना है कि यदि किसी उत्पाद की कीमत MRP से अधिक वसूली जा रही है, तो इससे उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है।
स्थानीय लोगों एवं यात्रियों का आरोप है कि शौचालय परिसर में उपलब्ध सेवाओं और वहां बिक्री किए जा रहे उत्पादों की निर्धारित दर/मूल्य सूची स्पष्ट रूप से सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित की जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को भुगतान से पहले वास्तविक दर की जानकारी मिल सके। माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। Maa Bamleshwari Temple Dongargarh ऐसे में यात्रियों से संबंधित सुविधाओं में पारदर्शिता और निर्धारित दरों का पालन बेहद महत्वपूर्ण है।

यात्रियों का सवाल है कि यदि धार्मिक नगरी में छोटे-छोटे मामलों में मनमानी वसूली और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होगी, तो बड़े भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर प्रभावी रोक कैसे लगेगी? स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित सुलभ शौचालय की दर सूची, शुल्क वसूली, उत्पादों की MRP और बिक्री दर की जांच कराई जाए। यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा यात्रियों को स्पष्ट रेट लिस्ट उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन से मांग यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए संबंधित विभाग द्वारा मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए, ताकि तीर्थनगरी डोंगरगढ़ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या कथित मनमानी वसूली का सामना न करना पड़े।