Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/08/2026 10:01:29 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/08/2026 10:01:29 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नगर निकाय आम चुनाव 2026 की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।

विस्तार

राजस्थान: नगर निकाय आम चुनाव 2026 की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर निकायों के आगामी चुनाव को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा करी तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कुमार ने नगर निकायों के होने वाले चुनाव के दो चरणों में संपन्न होने की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करें । जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रथम एवं द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के चिह्नीकरण तथा इन केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय रखने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस विभाग को चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक पुलिस बल की तैनाती से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए । वहीं स्वास्थ्य विभाग को मतदान दिवस पर आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं एवं मेडिकल टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी मतदान केदो पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों एवं अन्य कार्मिकों की ड्यूटी लगाने, आवश्यक प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, चुनाव सामग्री की व्यवस्था एवं परिवहन सहित चुनाव से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप समयबद्ध रूप से तैयारियां पूरी करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related News

महाराष्ट्र: शाळेच्या मागे भरदिवसा बिबट्या दिसल्याने खळबळ, विद्यार्थ्यांच्या सुरक्षेची मागणी

मध्य प्रदेश: जवानों की कलाई पर सजेगी थांदला की बेटियों की राखी, 23 वर्षों से जारी है रक्षासूत्र अभियान

उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन मजनू: दुधारा पुलिस ने 6 मनचलों को किया चिन्हित, दो दोपहिया वाहनों पर भी कार्रवाई

बिहार: JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने के बाद नया विवाद, पास उम्मीदवार धरने पर बैठे; 2014 से अब तक की भर्तियों की होगी जांच

बिहार: छात्र आंदोलन के आगे झुकी हेमंत सोरेन सरकार, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; CBI जांच की मांग पर अब भी अड़े छात्र

बिहार: शेखपुरा में कांग्रेस का विशेष अभियान शुरू, करीब 1000 घरों पर फहराया जाएगा पार्टी का झंडा


Featured News