-
☰
No image found.
हरियाणा: जन सहयोग की मिसाल: समाजसेवी ने हिसार पुलिस को भेंट की मारुति ईको गाड़ी
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: पुलिस और आमजन के बीच बढ़ते विश्वास और सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है। हिसार के आर्य नगर निवासी समाजसेवी जीत ने हिसार पुलिस को एक मारुति ईको गाड़ी भेंट की है।
विस्तार
हरियाणा: पुलिस और आमजन के बीच बढ़ते विश्वास और सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है। हिसार के आर्य नगर निवासी समाजसेवी जीत ने हिसार पुलिस को एक मारुति ईको गाड़ी भेंट की है। इस वाहन का उपयोग हिसार पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, त्वरित गश्त और पुलिसिंग से संबंधित अन्य जरूरी कार्यों में किया जाएगा। उद्घाटन और एसपी का संदेश पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन (IPS) ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर आधिकारिक तौर पर सेवा में रवाना किया। इस अवसर पर एसपी ने समाजसेवी के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा पुलिस और समाज एक-दूसरे के पूरक हैं। कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए पुलिस का क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहना अनिवार्य है। समाजसेवियों द्वारा उपलब्ध कराए गए ये संसाधन पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response) और कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, जिसका सीधा लाभ आमजन की सुरक्षा को मिलता है। जन सहयोग का महत्व एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस के मनोबल को बढ़ाने में आमजन का सहयोग सबसे बड़ी भूमिका निभाता है। समाज के प्रबुद्ध वर्गों और पुलिस के बीच बना यह मजबूत तालमेल न केवल अपराध नियंत्रण में सहायक होता है, बल्कि अपराध मुक्त समाज की स्थापना में भी उत्प्रेरक का कार्य करता है। हिसार पुलिस ने समाजसेवी का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्ग इसी प्रकार जनसुरक्षा को मजबूत करने में अपना सहयोग देते रहेंगे।
दिल्ली: MCD सफाई कर्मचारी अनिल गौतम हत्याकांड में बसपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
महाराष्ट्र: परसोडी में बोधि वृक्ष का 26वां वर्धापन दिवस उत्साह से मनाया गया
मध्य प्रदेश: लाखों के सामुदायिक भवन की बदहाल हालत, निरीक्षण में सामने आईं कई कमियां
उत्तर प्रदेश: जवाबी फायरिंग में 2 बदमाश घायल, लाखों के आभूषण और अवैध हथियार बरामद
