Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: LLB छात्रा ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ाई और वकालत छोड़ने का दबाव बनाने का दावा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/08/2026 11:11:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/08/2026 11:11:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  इज्जतनगर क्षेत्र में एलएलबी की पढ़ाई कर रही एक युवती ने अपने ही भाइयों, भाभियों और रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि परिवार के लोग उस पर पढ़ाई

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  इज्जतनगर क्षेत्र में एलएलबी की पढ़ाई कर रही एक युवती ने अपने ही भाइयों, भाभियों और रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि परिवार के लोग उस पर पढ़ाई और वकालत की प्रैक्टिस छोड़ने के साथ-साथ घर की अन्य महिलाओं की तरह पर्दे में रहने का दबाव बना रहे थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर पूर्व पति के साथ हलाला करने के लिए दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई पीड़िता की शिकायत के आधार पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। 


पढ़ाई और वकालत छोड़ने का दबाव पीड़िता इज्जतनगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि वह एलएलबी की पढ़ाई कर रही है और प्रशिक्षु वकील के तौर पर प्रैक्टिस भी कर रही है। उसका कहना है कि वह अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने करियर में आगे बढ़ना चाहती है, लेकिन परिवार के कुछ सदस्य लगातार इसका विरोध कर रहे हैं महिला के अनुसार, उसका एक छोटा भाई सऊदी अरब में मजदूरी करता है और अपनी मां के खर्च के लिए पैसे भेजता है। वहीं, उसके दो अन्य भाई और उनकी पत्नियां कथित तौर पर उसे और उसकी मां को मकान से बाहर निकालने का दबाव बना रहे हैं। इसको लेकर परिवार में पहले भी विवाद होने की बात महिला ने शिकायत में कही है
पूर्व पति से हलाला का दबाव बनाने का आरोप महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 7 अगस्त को उसके भाई, भाभियां और रिश्ते के मामा समेत कुछ लोग उसके साथ विवाद करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान उस पर पूर्व पति के साथ हलाला करने का दबाव बनाया गया। 


महिला ने इसका विरोध करते हुए कहा कि उसका पूर्व पति से तलाक हो चुका है और वह दोबारा इस तरह का कोई कदम नहीं उठाना चाहती। पीड़िता के मुताबिक, उसके इनकार करने के बाद परिवार के लोग नाराज हो गए और उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की गई महिला का आरोप है कि उसे लात-घूंसों से पीटा गया और धमकी भी दी गई। इसके अलावा परिवार की महिलाओं का उदाहरण देते हुए उस पर पर्दे में रहने का दबाव बनाने की बात भी शिकायत में कही गई है एलएलबी और वकालत छोड़ दो पीड़िता का आरोप है कि परिवार के लोगों ने उससे साफ तौर पर कहा कि वह एलएलबी की पढ़ाई छोड़ दे और वकालत की प्रैक्टिस भी बंद कर दे। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है, लेकिन परिवार की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके और उसकी मां के साथ पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। पारिवारिक विवाद बढ़ने के बाद उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। 


पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट मामले की शिकायत मिलने के बाद इज्जतनगर पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।  एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों और घटना से जुड़े परिस्थितिजन्य तथ्यों की जांच कर रही है। 


Featured News