-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने बलुआ बलुई गांव का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में आज जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी ने विकास खंड बलरामपुर की ग्राम पंचायत बलुआ बलुई का स्थलीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में आज जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी ने विकास खंड बलरामपुर की ग्राम पंचायत बलुआ बलुई का स्थलीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया। निरीक्षण के प्रमुख बिंदु: 1.ग्राम के भीतर संपर्क मार्ग एवं जलनिकासी व्यवस्था का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने खराब सड़कों को शीघ्र ठीक कराने और बरसात में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए। 2.ग्राम पंचायत सचिवालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जाति, निवास, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाएं ग्राम स्तर पर ही सुगमता से उपलब्ध कराई जाएं, जिससे ग्रामीणों को तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। 3.स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा आरआरसी सेंटर एवं डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने ई-रिक्शा का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित ₹30 प्रति परिवार प्रतिमाह उपयोगकर्ता शुल्क के माध्यम से व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा। 4.स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण कर ग्रामीणों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की उपस्थिति का जायजा लिया। 5. जिलाधिकारी ने ग्राम के बेहतर विकास के लिए प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों से संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को समय से मिले, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भ्रमण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राजस्थान: सिरोही में 3006 पेड़-पौधों का विशाल वृक्षारोपण, ऊंट संरक्षण पर भी हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: रास्ता पूछने के बहाने किसान से 50 हजार की टप्पेबाजी, लिफ्ट देकर जेब से उड़ाए रुपये
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में भीषण जाम, पांचाल घाट पुल से चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में चोरों का आतंक, एक घर से नकदी-जेवरात चोरी; दूसरे में सेंधमारी नाकाम
