-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बस्ती में पीआरडी जवानों को आवास और कैशलेस इलाज की सौगात
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन में पीआरडी बैरक का शिलान्यास और मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार बस्ती में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पीआरडी जवानों ने देखा। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित ग्राम एटर पश्चिम में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया। इसके साथ ही पीआरडी जवानों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत की गई। योजना के माध्यम से जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। मानदेय बढ़ोतरी और स्वास्थ्य सुविधा से जवानों में खुशी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के मानदेय भत्ते में बढ़ोतरी के साथ पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के विभिन्न वर्गों और विभागों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाना और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना है। पीआरडी जवानों को बेहतर सुविधाएं मिलने से उनकी कार्यक्षमता और मनोबल भी बढ़ेगा। आवासीय सुविधा से मिलेगी राहत कार्यक्रम में बताया गया कि पीआरडी बैरक के निर्माण से जवानों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं कैशलेस चिकित्सा योजना से स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के समय आर्थिक परेशानी कम होगी। सरकार की इन पहलों को पीआरडी जवानों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चंद्र सोनकर, हर्रैया के विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, सदर के मो. सलीम, महादेवा के फूलचंद्र श्रीवास्तव, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नवीन तिवारी, श्वेता सिंह समेत पीआरडी जवान और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने बलुआ बलुई गांव का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
राजस्थान: सिरोही में 3006 पेड़-पौधों का विशाल वृक्षारोपण, ऊंट संरक्षण पर भी हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: रास्ता पूछने के बहाने किसान से 50 हजार की टप्पेबाजी, लिफ्ट देकर जेब से उड़ाए रुपये
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में भीषण जाम, पांचाल घाट पुल से चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में चोरों का आतंक, एक घर से नकदी-जेवरात चोरी; दूसरे में सेंधमारी नाकाम
