Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: सिरोही में 3006 पेड़-पौधों का विशाल वृक्षारोपण, ऊंट संरक्षण पर भी हुई चर्चा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Ram Singh , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/08/2026 05:04:03 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Ram Singh ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/08/2026 05:04:03 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: श्री महावीर कैमल सेंचुरी पालड़ी एम, सिरोही में "एक पेड़ धरती माँ के नाम" अभियान के तहत 3006 पेड़-पौधों का विशाल वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनमोहन नागौरी जी,

विस्तार

राजस्थान: श्री महावीर कैमल सेंचुरी पालड़ी एम, सिरोही में "एक पेड़ धरती माँ के नाम" अभियान के तहत 3006 पेड़-पौधों का विशाल वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनमोहन नागौरी जी, अतिरिक्त निदेशक, पशुपालन विभाग जोधपुर रेंज रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सर्वप्रथम मंच संचालक श्री निम्बाराम देवासी बादला ने सभी अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया। इसके पश्चात ट्रस्टी श्री नंदु भाई ने महावीर कैमल सेंचुरी में ऊंटों के संरक्षण, संवर्धन एवं ऊंटों की गंभीर बीमारियों के लक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनमोहन जी नागौरी ने राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऊंटों की बीमारी के लिए विशेष टीम भेजकर गहनता से जटिल बीमारियों का परीक्षण कर उपचार किया जाएगा। साथ ही ऊंट शाला को सरकार द्वारा हर संभव अनुदान दिया जाए, इसके लिए सरकार को इसकी अनुशंसा भी भेजी जायेगी।

इसके बाद सभी अतिथि गणों ने वृक्षारोपण किया एवं महावीर कैमल सेंचुरी परिसर का अवलोकन एवं निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उपस्थित रहे: संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सिरोही डॉ. संजीव कुमार जी घोषले, डॉ. कमलेश कुमार जी सुथार नोडल अधिकारी पशुपालन विभाग सिरोही, डॉ. आवेश जी खान वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी पालड़ी एम, जीवदया प्रेमी श्रीमान शाह मीठालाल जी भंडारी, श्रीमान मनोज कुमार जी जैन, श्री दिनेश जी कटारिया, श्रीमान भरत मामाजी संघवी शाह, श्रीमान जय विक्रम हरण, श्रीमान चन्द्रभान जी मोटवानी, श्रीमान जितेन्द्र सिंह जी देवड़ा पालड़ी एम एवं श्री अरविन्द जी जैन मैनेजर रामसिंह LSA कुलदीप सिंह, पशुपालक सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।