-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन मजनू: दुधारा पुलिस ने 6 मनचलों को किया चिन्हित, दो दोपहिया वाहनों पर भी कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर संतकबीरनगर पुलिस ने मनचलों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मजनू’
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर संतकबीरनगर पुलिस ने मनचलों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत बुधवार को दुधारा पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुमार कुशवाहा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास और संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूमने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले छह व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने और संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए दो दोपहिया वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने चिन्हित किए गए छह व्यक्तियों और दोनों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की। लगातार जारी रहेगा अभियान पुलिस ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत चेकिंग और निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें।
दिल्ली: MCD सफाई कर्मचारी अनिल गौतम हत्याकांड में बसपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
महाराष्ट्र: परसोडी में बोधि वृक्ष का 26वां वर्धापन दिवस उत्साह से मनाया गया
मध्य प्रदेश: लाखों के सामुदायिक भवन की बदहाल हालत, निरीक्षण में सामने आईं कई कमियां
उत्तर प्रदेश: जवाबी फायरिंग में 2 बदमाश घायल, लाखों के आभूषण और अवैध हथियार बरामद
