-
☰
No image found.
महाराष्ट्र: परसोडी में बोधि वृक्ष का 26वां वर्धापन दिवस उत्साह से मनाया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
महाराष्ट्र: धामणगांव रेलवे परसोडी स्थित तथागत बुद्ध विहार परिसर में पीपल वृक्ष यानी बोधि वृक्ष का 26वां वर्धापन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
विस्तार
महाराष्ट्र: धामणगांव रेलवे परसोडी स्थित तथागत बुद्ध विहार परिसर में पीपल वृक्ष यानी बोधि वृक्ष का 26वां वर्धापन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रामीणों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। करीब 26 वर्ष पहले इस स्थान पर पीपल के पौधे का रोपण किया गया था। तभी से ग्रामीणों द्वारा प्रतिवर्ष बोधि वृक्ष का वर्धापन दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान वृक्षों के मानव जीवन में महत्व, पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता पर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मार्गदर्शक राहुल गायकवाड़ और पंकज भाऊ मेंढे ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर उपस्थित लोगों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश जोगे ने की। आयोजन को सफल बनाने में दिलीप भाऊ उके ने विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर साहिल बोरकर, संघर्ष कवाडे, पियुष रंगारी, नंदाताई गणवीर, शालिनी ढोले, प्रतिभा डोंगरे, शालिक कवाडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से वृक्ष संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने बलुआ बलुई गांव का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
राजस्थान: सिरोही में 3006 पेड़-पौधों का विशाल वृक्षारोपण, ऊंट संरक्षण पर भी हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: रास्ता पूछने के बहाने किसान से 50 हजार की टप्पेबाजी, लिफ्ट देकर जेब से उड़ाए रुपये
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में भीषण जाम, पांचाल घाट पुल से चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में चोरों का आतंक, एक घर से नकदी-जेवरात चोरी; दूसरे में सेंधमारी नाकाम
