Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: MCD सफाई कर्मचारी अनिल गौतम हत्याकांड में बसपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Fulchand Malviya , दिल्ली  Edited By: Shikha Pandey, Date: 19/08/2026 02:47:26 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 19/08/2026 02:47:26 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: कल्याणपुरी क्षेत्र में एमसीडी सफाई कर्मचारी अनिल गौतम की हत्या के मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दिल्ली प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

विस्तार

दिल्ली: कल्याणपुरी क्षेत्र में एमसीडी सफाई कर्मचारी अनिल गौतम की हत्या के मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दिल्ली प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली प्रदेश के निवर्तमान प्रभारी जयवीर जाटव और तिमारपुर विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह आजाद प्रमुख रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने परिवार को ढांढस बंधाया और घटना की पूरी जानकारी ली। मुलाकात के दौरान बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने पीड़ित परिजनों से फोन पर बातचीत की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह केवल पीड़ित परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को सजा मिलने तक बहुजन समाज पार्टी परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

पीड़ित परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे परिवार में भय और असंतोष का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। परिवार ने सरकार से उचित आर्थिक मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग रखी। बसपा प्रतिनिधिमंडल ने इन मांगों का समर्थन करते हुए दिल्ली प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। बसपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय, उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी नहीं दी गई तो पार्टी परिवार के अधिकारों के लिए आंदोलन करने को मजबूर होगी।
 


Featured News