Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: शेखपुरा में कांग्रेस का विशेष अभियान शुरू, करीब 1000 घरों पर फहराया जाएगा पार्टी का झंडा

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Tarun Kumar (BR) , बिहार  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/08/2026 11:35:31 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Tarun Kumar (BR) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/08/2026 11:35:31 am
Share:

संक्षेप

बिहार:  शेखपुरा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष अभियान शुरू किया जाएगा बता दे की ऑल इंडिया

विस्तार

बिहार:  शेखपुरा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष अभियान शुरू किया जाएगा बता दे की ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के तहत, इस अभियान के तहत जिले के करीब 1000 घरों पर कांग्रेस का झंडा फहराया जाएगा।  1000 घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाया जाएगा- कांग्रेस नेता बताते चलें कि कांग्रेस के इस अभियान की शुरुआत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ के शेखपुरा शहर स्थित निजी आवास से शुरू हुई. इसके अतिरिक्त कांग्रेस नेता राजेश रंजन मुखिया उर्फ गुरु जी के आवास पर भी पार्टी का झंडा लगाया गया. इस अवसर पर कांग्रेस नेता जितेंद्र नाथ ने बताया कि यह पहले कांग्रेस के विचारों सिद्धांतों और संगठन को हर घर तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले के विभिन्न प्रखंडों पंचायत और गांव में लगभग 1000 घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाया जाएगा। 


 इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद दरअसल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ ने आगे कहा कि कांग्रेस से कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की पार्टी के विचारधारा से जुड़ने का काम करेगी. उनका लक्ष्य संगठन को मजबूत स्तर पर करना है. अभियान की शुरुआत के मौके पर राहुल कुमार, विपिन चौरसिया, प्रमोद यादव, पप्पू राज मंडल, राम आश्रम मुखिया प्रेम कुमार गुप्ता अमित राज पिंटू कुमार और, अशरफ खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Related News

दिल्ली: MCD सफाई कर्मचारी अनिल गौतम हत्याकांड में बसपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

महाराष्ट्र: परसोडी में बोधि वृक्ष का 26वां वर्धापन दिवस उत्साह से मनाया गया

मध्य प्रदेश: लाखों के सामुदायिक भवन की बदहाल हालत, निरीक्षण में सामने आईं कई कमियां

उत्तर प्रदेश: मृत्यु प्रमाण पत्र की पत्रावली में फर्जीवाड़े का आरोप, ईओ की कथित फर्जी मुहर और हस्ताक्षर से एसडीएम कार्यालय पहुंची फाइल

उत्तर प्रदेश: जवाबी फायरिंग में 2 बदमाश घायल, लाखों के आभूषण और अवैध हथियार बरामद

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस की कार्रवाई, महिला से अभद्रता और अश्लील हरकत के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार


Featured News