Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीएम-एसपी ने वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/08/2026 11:08:34 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/08/2026 11:08:34 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और कल्याण को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को जनपद में संचालित वन स्टॉप सेंटर (सखी) का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और कल्याण को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को जनपद में संचालित वन स्टॉप सेंटर (सखी) का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता पंजीयन रजिस्टर की जांच की। इसके साथ ही सेंटर में उपलब्ध आवासीय सुविधाओं, काउंसलिंग कक्ष, चिकित्सा सहायता और विधिक सहायता की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता और प्रक्रिया की भी समीक्षा की।

अधिकारियों ने निर्देश दिया कि वन स्टॉप सेंटर पर आने वाली महिलाओं और पीड़िताओं को संवेदनशीलता के साथ आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उनकी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के साथ ही चिकित्सा और विधिक सहायता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेंटर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित और प्रभावी बनाए रखने तथा महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

Related News

दिल्ली: MCD सफाई कर्मचारी अनिल गौतम हत्याकांड में बसपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

महाराष्ट्र: परसोडी में बोधि वृक्ष का 26वां वर्धापन दिवस उत्साह से मनाया गया

मध्य प्रदेश: लाखों के सामुदायिक भवन की बदहाल हालत, निरीक्षण में सामने आईं कई कमियां

उत्तर प्रदेश: मृत्यु प्रमाण पत्र की पत्रावली में फर्जीवाड़े का आरोप, ईओ की कथित फर्जी मुहर और हस्ताक्षर से एसडीएम कार्यालय पहुंची फाइल

उत्तर प्रदेश: जवाबी फायरिंग में 2 बदमाश घायल, लाखों के आभूषण और अवैध हथियार बरामद

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस की कार्रवाई, महिला से अभद्रता और अश्लील हरकत के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार


Featured News