-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कार्यकर्ताओं का सम्मान ही संगठन की ताकत,जियालाल अहिरवार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: बसपा के जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर में संगठन मजबूती पर मंथन बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद ग्वालियर बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को ग्वालियर में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया
विस्तार
मध्य प्रदेश: बसपा के जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर में संगठन मजबूती पर मंथन बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद ग्वालियर बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को ग्वालियर में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई इसके बाद पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया शिविर को संबोधित करते हुए बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जियालाल अहिरवार ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता दी है और आने वाले समय में भी कार्यकर्ताओं की समस्याओं एवं उनके सम्मान को सर्वोच्च महत्व दिया जाएगा उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया
पिछड़ा वर्ग को आबादी के अनुपात में अधिकार और प्रतिनिधित्व देने की मांग।
बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील बघेल ने पिछड़ा वर्ग के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के लोग निवास करते हैं लेकिन उन्हें उनकी आबादी के अनुपात में अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सामाजिक न्याय समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रही है। जमीनी कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : मोहित आनंद
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के केंद्रीय प्रदेश प्रभारी मोहित आनंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं से होती है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव वार्ड और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभानी होगी
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।
पदाधिकारियों ने लिया संगठन विस्तार का संकल्प प्रशिक्षण शिविर में संगठन की आगामी रणनीति, सदस्यता अभियान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और पार्टी के जनाधार को विस्तार देने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय प्रदेश प्रभारी मोहित आनंद, प्रदेश अध्यक्ष जियालाल अहिरवार, प्रदेश प्रभारी एडवोकेट दिलीप बौद्ध जोन प्रभारी भीमसेन पहाड़िया मनीष कतरोलिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डबरा सत्यप्रकाश परसेडिया पूर्व महापौर प्रत्याशी ग्वालियर सुनीता गौतम सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा ग्वालियर जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह राजोरिया ने की शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा बहुजन समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
