-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: तहसील समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं, अधिकारियों ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नौतनवा में सोमवार को तहसील नौतनवा में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नौतनवा में सोमवार को तहसील नौतनवा में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी (CDO) महराजगंज, उपजिलाधिकारी (SDM) नौतनवा एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियोंए ने राजस्व, भूमि विवाद, रास्ते, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी शिकायतों का मौके पर सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान दिवस के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने बलुआ बलुई गांव का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
राजस्थान: सिरोही में 3006 पेड़-पौधों का विशाल वृक्षारोपण, ऊंट संरक्षण पर भी हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: रास्ता पूछने के बहाने किसान से 50 हजार की टप्पेबाजी, लिफ्ट देकर जेब से उड़ाए रुपये
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में भीषण जाम, पांचाल घाट पुल से चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में चोरों का आतंक, एक घर से नकदी-जेवरात चोरी; दूसरे में सेंधमारी नाकाम
