Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: घटिया निर्माण की बारिश ने खोली पोल, इंटरलॉकिंग की दीवार गिरी; धान की फसल बर्बाद, आवागमन बाधित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/08/2026 09:59:59 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/08/2026 09:59:59 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जखनियां तहसील थाना जंगीपुर व मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत जगदीशपुर घूरबिन गांव में दिनेश यादव पुत्र स्वर्गीय प्रभु यादव के घर से रामबचन यादव पुत्र स्वर्गीय मुचई यादव के घर तक चार-पांच महीने पहले पक्की दीवाल जोड़कर इंटरलॉकिंग

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जखनियां तहसील थाना जंगीपुर व मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत जगदीशपुर घूरबिन गांव में दिनेश यादव पुत्र स्वर्गीय प्रभु यादव के घर से रामबचन यादव पुत्र स्वर्गीय मुचई यादव के घर तक चार-पांच महीने पहले पक्की दीवाल जोड़कर इंटरलॉकिंग और नाली का कार्य ब्लॉक मनिहारी के द्वारा पूर्ण करा दिया गया था जो अचानक भयंकर बारिश होने पर पक्की दीवाल का पैनल रामकेश प्रभुनाथ संकट पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर विश्वकर्मा के खेत में  गिर गया जिससे इन लोगों के खेत में धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है यह गिरने वाली घटना को देखने पर ऐसा मालूम पड़ रहा है की घटिया निर्माण का कार्य सीमेंट बालू द्वारा कराया गया था और यह कार्य निर्माण के समय से ही धीरे-धीरे एक साइड लटकना शुरू हो गया था यह फाइनल तीन फीट ऊंचा खेत से जोड़ा गया था। 


 जिसमें दो फीट क मिट्टी भराई करते हुए नाली भी बनाई गई थी जो अब यह इंटरलॉकिंग गिर जाने से दिनेश यादव बदन यादव राजेश यादव आदि  के घर का आवागमन में परेशानी हो रही है इस रोड पर फोर व्हीलर गाड़ियां नहीं जा सकती टू व्हीलर गाड़ी भी बहुत कठिनाई से होते हुए जाना पड़ रहा है इस रोड से काफी लोगों का आवागमन है दूसरे गांव के लोग भी आते जाते हैंऔर गांव में अपना व्यापार करने वाले भी इस रोड से आते जाते हैं गांव के लोगों दिनेश बदन आदि द्वारा मांग किया गया है कि इस इंटरलॉकिंग दीवाल को जल्द से जल्द पक्की दीवाल बनाकर के क्षति ग्रस्त इंटरलॉकिंग को पूर्ण कराया जाए ताकि आवा गमन सुचारू रूप ढंग से चल सके और कोई भी बड़ी घटना का कोई शिकार ना हो सके क्योंकि इस रोड से बुजुर्ग नौजवान बच्चों का आवागमन भी और खेलने का भी कार्यबच्चे लोग का है इस पर होता रहता है  आज से बहुत बड़ा खतरा होने का डर बना हुआ है। 


Featured News