-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: महुली पुलिस की मनचलों पर सख्ती, स्कूल-कॉलेजों के आसपास बढ़ाई निगरानी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर संतकबीरनगर पुलिस ने मनचलों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत महुली पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर मनचलों और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर संतकबीरनगर पुलिस ने मनचलों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत महुली पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर मनचलों और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने स्कूल-कॉलेजों के आसपास, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी और चेकिंग की। इस दौरान छात्राओं और महिलाओं को परेशान करने, अनावश्यक रूप से स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडराने तथा रास्तों में छेड़खानी करने वालों पर नजर रखी गई। पुलिस ने ऐसे युवकों को चेतावनी देते हुए नियमानुसार कार्रवाई की। वहीं, कम उम्र में वाहन चलाने वाले युवकों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने अभिभावकों और युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा नाबालिगों को वाहन न देने की हिदायत दी। महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
महुली पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। स्कूल-कॉलेजों के आसपास पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने छात्राओं एवं आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने बलुआ बलुई गांव का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
राजस्थान: सिरोही में 3006 पेड़-पौधों का विशाल वृक्षारोपण, ऊंट संरक्षण पर भी हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: रास्ता पूछने के बहाने किसान से 50 हजार की टप्पेबाजी, लिफ्ट देकर जेब से उड़ाए रुपये
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में भीषण जाम, पांचाल घाट पुल से चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में चोरों का आतंक, एक घर से नकदी-जेवरात चोरी; दूसरे में सेंधमारी नाकाम
