-
☰
No image found.
Roop Nagar Robbery: बुजुर्ग दंपती से करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने बनाया बंधक
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रूप नगर इलाके में शुक्रवार देर रात हथियारों से लैस बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपती को उनके घर में बंधक बनाकर बड़ी लूट को अंजाम दिया।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रूप नगर इलाके में शुक्रवार देर रात हथियारों से लैस बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपती को उनके घर में बंधक बनाकर बड़ी लूट को अंजाम दिया। बदमाश घर से नकदी और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण ले गए। लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। नकदी और भारी मात्रा में जेवर ले गए जानकारी के अनुसार वारदात के दौरान आरोपियों ने करीब 10 लाख रुपये नकद, 15 से 20 सोने की चेन, 20 से 25 अंगूठियां, पांच सोने की गिन्नियां, एक नेकलेस सेट, चांदी की मूर्तियां, करीब एक हजार चांदी के सिक्के और अन्य चांदी के आभूषण पर हाथ साफ किया। बताया जा रहा हैं की 74 वर्षीय तारेश बैसीवाला अपनी 70 वर्षीय पत्नी अर्चना के साथ रूप नगर में रहते हैं। तारेश कश्मीरी गेट में ऑटो-पार्ट्स का कारोबार करते हैं। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे वह वॉशरूम के लिए उठे। नल में पानी नहीं आने पर वह पानी की सप्लाई देखने और मोटर चलाने के लिए मुख्य गेट से बाहर निकले। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और जबरन घर के अंदर ले गए। पिस्तौल के बल पर पूछताछ जानकारी के मुताबिक, बदमाशों में से दो हेलमेट पहने हुए थे। एक आरोपी ने उनकी छाती पर पिस्तौल तानकर घर में रखी ज्वेलरी के बारे में पूछा और उन्हें घसीटकर दूसरे कमरे में ले गया। वहां उनकी पत्नी के हाथ-पैर कपड़े से बांधकर उन्हें फर्श पर लिटाया गया था। इसके बाद आरोपियों ने तिजोरी और अलमारियों के ताले तोड़कर कीमती सामान निकाल लिया। पुलिस को आशंका है कि वारदात में घर के किसी कर्मचारी या अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका हो सकती है। तारेश के घर पर दो हाउस हेल्प और एक माली काम करते हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि बदमाशों को घर में रखी संपत्ति और उसकी जानकारी किसी परिचित व्यक्ति से मिली हो सकती है। सीसीटीवी और सर्विलांस से आरोपियों की तलाश पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस सर्विलांस के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
