-
☰
No image found.
Delhi Crime News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर की ठगी, कपड़ा कारोबारी के बेटे से 3 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में कपड़ा कारोबारी के 20 वर्षीय बेटे से कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में कपड़ा कारोबारी के 20 वर्षीय बेटे से कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम नहीं देने पर पीड़ित और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। फोन कॉल के जरिए दी धमकी जानकारी के अनुसार पीड़ित ने पुलिस को बताया की 1 जुलाई की सुबह उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को अनिल पंडित बताया और कथित तौर पर अगले दिन तक 3 करोड़ रुपये देने की मांग की। रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। इसके करीब दो घंटे बाद उसी नंबर से एक वॉयस मैसेज भी भेजा गया, जिसमें आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा किया। पुलिस के अनुसार पीड़ित का परिवार मॉडल टाउन इलाके में रहता है और उसके पिता का मॉडल टाउन के साथ-साथ गांधी नगर में कपड़ों का कारोबार है। शिकायत के बाद गांधी नगर थाना पुलिस ने 28 जुलाई को मामला दर्ज कर लिया। मोबाइल नंबर के आधार पर जांच जारी जानकारी के मुताबिक पुलिस ने धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपी वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है या फिर गैंग के नाम का इस्तेमाल कर कारोबारी से रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं। फिलहाल कॉल और वॉयस मैसेज से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Highway Murder Case: हाईवे पर मिला खून से लथपत युवक का शव, पत्नी-बेटे पर हत्या का शक
Murder Crime News: पश्चिम चंपारण में मजदूर की चाकू घोंपकर हत्या, भूमि विवाद की जताई आशंका
Roop Nagar Robbery: बुजुर्ग दंपती से करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने बनाया बंधक
Delhi Crime News: लग्जरी कार चोरी सिंडिकेट पर MCOCA का एक्शन, मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी नामजद
