-
☰
No image found.
Delhi News: ब्लैकमेलिंग गैंग के फरार सदस्य रियाजुद्दीन पर शिकंजा, कोर्ट ने फिर जारी किया NBW
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
दिल्ली: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कथित फर्जी वीडियो और स्टिंग ऑपरेशन के नाम पर ब्लैकमेल कर उगाही करने वाले संगठित गिरोह के फरार सदस्य रियाजुद्दीन के खिलाफ अदालत ने एक बार फिर गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है।
विस्तार
दिल्ली: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कथित फर्जी वीडियो और स्टिंग ऑपरेशन के नाम पर ब्लैकमेल कर उगाही करने वाले संगठित गिरोह के फरार सदस्य रियाजुद्दीन के खिलाफ अदालत ने एक बार फिर गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। क्राइम ब्रांच की ओर से उसे भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी। अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले दोबारा गैर-जमानती वारंट जारी किया जाना आवश्यक है और उसे 18 अगस्त तक पेश होने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, यह मामला दिसंबर 2025 में दर्ज मकोका (MCOCA) केस से जुड़ा है, जिसमें गिरोह के सरगना राजकुमार उर्फ राजू समेत सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसी का दावा है कि रियाजुद्दीन भी कथित तौर पर वीडियो में हेरफेर कर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने और उनसे जबरन वसूली की साजिश में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। इसी आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। मामले की जांच कर रहे एसीपी संजय नागपाल और एसआई अमित ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 84 के तहत अदालत में आवेदन दायर किया है। पुलिस का कहना है कि रियाजुद्दीन लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा है, जिसके चलते उसकी तलाश में कई संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले में आगे की पूछताछ की जाएगी। इसी मामले में गिरफ्तार गिरोह के सदस्य मुकेश उर्फ पकौड़ी ने अदालत में जेल में पर्याप्त इलाज नहीं मिलने की शिकायत भी की है। इस पर अदालत ने जेल प्रशासन को 27 अगस्त तक उसकी स्वास्थ्य रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। पुलिस का आरोप है कि पकौड़ी ने ट्रैफिक पुलिस में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था और कथित वीडियो के जरिए उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल किया। महिला के तबादले के बाद भी उसे धमकाने और ब्लैकमेल करने की कोशिशें जारी रहीं। पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।
Highway Murder Case: हाईवे पर मिला खून से लथपत युवक का शव, पत्नी-बेटे पर हत्या का शक
Murder Crime News: पश्चिम चंपारण में मजदूर की चाकू घोंपकर हत्या, भूमि विवाद की जताई आशंका
Roop Nagar Robbery: बुजुर्ग दंपती से करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने बनाया बंधक
Delhi Crime News: लग्जरी कार चोरी सिंडिकेट पर MCOCA का एक्शन, मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी नामजद
