-
☰
No image found.
Highway Murder Case: हाईवे पर मिला खून से लथपत युवक का शव, पत्नी-बेटे पर हत्या का शक
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
आंध्र प्रदेश: अन्नमय्या जिले में पिलेरू कस्बे के पास तिरुपति हाईवे पर 47 वर्षीय सुब्रह्मण्यम का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विस्तार
आंध्र प्रदेश: अन्नमय्या जिले में पिलेरू कस्बे के पास तिरुपति हाईवे पर 47 वर्षीय सुब्रह्मण्यम का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसे का लग रहा था, लेकिन बाद में सामने आए कुछ अहम सुरागों ने पुलिस को हत्या की आशंका की ओर मोड़ दिया। घर के हालात ने बढ़ाया शक सुब्रह्मण्यम के पिता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वह अपने बेटे, बहू और पोते से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। जब वह उनके घर पहुंचे तो मकान बंद मिला और सुब्रह्मण्यम की पत्नी उमादेवी तथा बेटा लोहित वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने घर और आसपास के इलाके की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को घर में खून के धब्बे मिले। इसके अलावा घर से हाईवे तक के रास्ते की भी जांच की गई। CCTV फुटेज खंगालने पर पुलिस को दोपहिया वाहन की आवाजाही और शव को कहीं ले जाने से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस अब दुर्घटना के बजाय हत्या की संभावना को प्रमुखता से जांच रही है। पारिवारिक विवाद की भी जांच पुलिस के मुताबिक, सुब्रह्मण्यम और उनकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। मृतक के पिता ने बहू उमादेवी के किसी अन्य व्यक्ति से कथित संबंध होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस इस आरोप को भी जांच का हिस्सा बनाकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं यही विवाद हत्या की वजह तो नहीं बना।मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी उमादेवी और बेटे लोहित को हिरासत में लिया है। दोनों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सुब्रह्मण्यम की मौत से पहले घर में क्या हुआ था और शव हाईवे तक कैसे पहुंचा। हादसा या सोची-समझी हत्या पुलिस अब इस पहलू की जांच कर रही है कि क्या सुब्रह्मण्यम की हत्या घर में करने के बाद शव को हाईवे पर ले जाकर सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यदि हत्या हुई है तो इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। पिलेरू डीएसपी कृष्णा मोहन के अनुसार, मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच जारी है।
