Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, जय श्रीराम के जयघोष के बीच धू-धू कर जला रावण का पुतला

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shekhar Singh , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 21/10/2026 03:06:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Shekhar Singh ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 21/10/2026 03:06:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा द्वारा सेक्टर-7 स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा द्वारा सेक्टर-7 स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध के प्रसंग के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतले के धू-धू कर जलते ही मैदान में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया।

रामलीला मंचन के दौरान राम-रावण युद्ध के दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। जैसे ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया, पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूँज उठा। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग मैदान में पहुँचे। वातावरण भक्तिमय और उत्सवपूर्ण दिखाई दिया।

मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

रामलीला मंचन के साथ मैदान में लगे मेले में भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले, खानपान की दुकानें और अन्य मनोरंजक गतिविधियाँ बच्चों एवं परिवारों के लिए विशेष आकर्षण बनी रहीं। जहाँ श्रद्धालुओं ने रामलीला और रावण दहन का आनंद लिया, वहीं बच्चों ने झूलों और तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। धार्मिक आस्था और पारिवारिक मनोरंजन के संगम ने महोत्सव की रौनक बढ़ा दी।

विजयादशमी का संदेश—सत्य और धर्म की सदैव विजय

समिति के चेयरमैन पं. नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि विजयादशमी हमें संदेश देती है कि अहंकार, अन्याय और अधर्म चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य, धर्म और सदाचार की ही होती है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, कर्तव्य, विनम्रता और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। समिति ने रामलीला महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: बस हादसे में युवती की मौत के मामले में चालक हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुधारा पुलिस ने 22.300 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: डीआईजी संजीव त्यागी ने तीन जिलों के एसपी के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश: एटीएम फ्रॉड के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार्ड और मोबाइल फोन बरामद; पुलिस खंगाल रही ठगी का नेटवर्क

उत्तर प्रदेश: जेल से रिहाई के बाद पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का सल्टौआ में जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश: सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सीडीओ संत कुमार का मामला लंबित, वित्तीय क्षति का ब्योरा न मिलने पर शासन ने मांगी दोबारा रिपोर्ट


Featured News