Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बस हादसे में युवती की मौत के मामले में चालक हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 30/10/2026 06:06:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pawan Tiwari ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 30/10/2026 06:06:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर बस की टक्कर से युवती की मौत और कई लोगों के घायल होने के मामले में कोतवाली पडरौना पुलिस ने वांछित बस चालक को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर बस की टक्कर से युवती की मौत और कई लोगों के घायल होने के मामले में कोतवाली पडरौना पुलिस ने वांछित बस चालक को गिरफ्तार किया है। हादसा 27 अक्टूबर को हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 29 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, बस संख्या UP57BT1375 को अजीत विश्वकर्मा निवासी झुंगवा, थाना कसया चला रहा था। इसी दौरान बस की टक्कर से एक युवती की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। चालक पर शराब के नशे में बस चलाने का आरोप है।

घटना के बाद मृतका के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पडरौना में आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 594/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 29 अक्टूबर को अजीत विश्वकर्मा पुत्र जुगुल कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक एवं सुभाष चौक चौकी प्रभारी शिवम द्विवेदी, कांस्टेबल मनोज यादव, कांस्टेबल रिषु यादव और रिजर्व कांस्टेबल आकाश सिंह शामिल रहे।

Related News

राजस्थान: हनुमानगढ़ में मिलावट पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन मिठाई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस हुए निलंबित

उत्तर प्रदेश: दुधारा पुलिस ने 22.300 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: डीआईजी संजीव त्यागी ने तीन जिलों के एसपी के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश: एटीएम फ्रॉड के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार्ड और मोबाइल फोन बरामद; पुलिस खंगाल रही ठगी का नेटवर्क

उत्तर प्रदेश: जेल से रिहाई के बाद पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का सल्टौआ में जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ता


Featured News