-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मचा कोहराम; चालक फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर के चील्ह थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुर्जागीर पावर हाउस के पास पेट्रोल पंप के सामने स्थित नेक्सा शोरूम के निकट औराई की तरफ से आ रही
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर के चील्ह थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुर्जागीर पावर हाउस के पास पेट्रोल पंप के सामने स्थित नेक्सा शोरूम के निकट औराई की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विष्णुपट्टी निवासी राजेश गौतम (50 वर्ष), पुत्र जोखन गौतम, अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ बाइक से पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय स्कॉर्पियो संख्या UP 63 AX 1111 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल बेटे को स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सूचना मिलने पर चील्ह थाने के उपनिरीक्षक कुर्बान अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल पिता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह भिजवाया।अस्पताल में दोनों की मौत की सूचना हादसे के बाद इलाज के दौरान दोनों की मौत होने की जानकारी मिली है। हालांकि, मौत की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस या अस्पताल प्रशासन की ओर से किया जाना बाकी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
म स्थानीय लोगों ने उठाई सुरक्षा व्यवस्था की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि पुर्जागीर पावर हाउस, पेट्रोल पंप और नेक्सा शोरूम के सामने का क्षेत्र दुर्घटना की दृष्टि से बेहद संवेदनशील बन गया है। यहां तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर, संकेतक और अन्य सड़क सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।
