-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भरतपुर में घर के पास निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने कया रेस्क्यू
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्राम भरतपुर में पूर्व प्रधान अमित मलिक के घर के पास बुधवार को करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्राम भरतपुर में पूर्व प्रधान अमित मलिक के घर के पास बुधवार को करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा सोनी सिंह, वन दरोगा कौशेद्र यादव, राजीव, प्रमोद कुमार और टाइगर ट्रैकर शामिल रहे। टीम ने काफी सावधानी से अजगर को सुरक्षित पकड़ा और उसे आबादी से दूर उसके प्राकृतिक वातावरण में मुक्त किया। आसपास के क्षेत्रों में इससे पहले भी कई बार अजगर निकलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग की टीम हर बार मौके पर पहुंचकर सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर चुकी है। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद खेतों और आबादी के आसपास वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। अजगर या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उसे छेड़ने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है।
उत्तर प्रदेश: चाई-4 की आदर्श बिहार सोसाइटी के बाहर गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था से लोगों में रोष
गुजरात: वन कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी, 28 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल में टेंट हाउस से चार डीजे मशीनें चोरी, 2.60 लाख रुपये का नुकसान
उत्तर प्रदेश: आयुष्मान कार्ड के बावजूद मरीज से वसूली का आरोप, शिकायत के बाद अस्पताल ने लौटाए रुपये
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 की ट्रेनिंग से 54 कर्मचारी नदारद, चार विभागों को कार्रवाई के लिए पत्र जारी
उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन के पंप ऑपरेटरों ने मांगा ₹20 हजार मासिक वेतन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
