Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा में आरएसएस ने धूमधाम से मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव और महर्षि वाल्मीकि जयंती

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dinesh Kumar Gupta , बिहार  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/10/2026 02:40:00 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Dinesh Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/10/2026 02:40:00 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नवादा नगर सहित पूरे जिले में अपनी-अपनी शाखों पर शरद पूर्णिमा उत्सव सह बाल्मीकि जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नवादा नगर के केशव शाखा गांधी इंटर विद्यालय के प्रांगण मे भी शरद पूर्णिमा उत्सव बड़े ही धूमधाम से 7:30 बजे रात से एकत्रीकरण कर विभिन्न खेलों तथा शरद पूर्णिमा की

विस्तार

बिहार: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नवादा नगर सहित पूरे जिले में अपनी-अपनी शाखों पर शरद पूर्णिमा उत्सव सह बाल्मीकि जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नवादा नगर के केशव शाखा गांधी इंटर विद्यालय के प्रांगण मे भी शरद पूर्णिमा उत्सव बड़े ही धूमधाम से 7:30 बजे रात से एकत्रीकरण कर विभिन्न खेलों तथा शरद पूर्णिमा की चांदनी का आनंद लेते हुए शुरुआत ध्वजारोहण से हुआ।अमृत वचन एकल गीत के बाद स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ के जिला प्रचार प्रमुख कवि दयानन्द प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हिंदू धर्म में प्रत्येक पर्वों का अपना एक वैज्ञानिक करण और शोध के साथ ही हमारे पूर्वजों ने मनाने का कार्य किया था ।शरद पूर्णिमा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आज के ही दिन चाॅंद पृथ्वी के करीब होता है और अमृत की वर्षा होती है। इसी कारण आज लोग खीर बनाकर चाॅंद की शीतलता एवं अमृत पान के लिए खुले आकाश में रखकर बाद में प्रसाद के रूप में ग्रहण करने की परंपरा है जिससे असाध्य रोगों का निदान भी होता है। 

आज के दिन भगवान शिव के पुत्र कार्तिक का भी जन्म हुआ था और इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों के साथ रास रचाया ।श्री गुप्ता ने कहा कि इसी दिन महर्षि वाल्मीकि का भी जन्म हुआ जिन्होंने रामायण की रचना कर आद्य कवि के रूप में जाने गए श्री गुप्ता ने कहा की खीर  समरसता का प्रतीक है जिसमें दूध चीनी चावल एवं मेवा मिलकर बड़ा स्वादिष्ट व्यंजन बन जाता है ठीक उसी प्रकार  समाज के विभिन्न जातियों को मिलाकर हिंदू संगठन का निर्माण कर समर्थ भारत बनाने का संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्य कर रहा है संघ राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाना चाहता है इसी विचार के कारण संघ 100 वर्षों से कार्य करता रहा है बौद्धिक समाप्ति के बाद लोगों ने प्रसाद के रूप में खीर ग्रहण किया और अमृत पान का आनंद लिया ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय अग्रवाल ,ध्रुव कुमार , कमल नयन , मारकंडे, संजीत कुमार, सूर्यनारायण गुप्ता,सह विभाग कार्यवाह प्रदीप कुमार, अरुण कुमार ,अनूप कुमार आदि लोगों ने भाग लिया।

Related News

राजस्थान: हनुमानगढ़ में मिलावट पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन मिठाई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस हुए निलंबित

उत्तर प्रदेश: बस हादसे में युवती की मौत के मामले में चालक हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुधारा पुलिस ने 22.300 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: डीआईजी संजीव त्यागी ने तीन जिलों के एसपी के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश: एटीएम फ्रॉड के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार्ड और मोबाइल फोन बरामद; पुलिस खंगाल रही ठगी का नेटवर्क

उत्तर प्रदेश: जेल से रिहाई के बाद पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का सल्टौआ में जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ता


Featured News