Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप, पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं को मिलेगा मौका

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 15/10/2026 12:37:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 15/10/2026 12:37:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 17 और 24 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 17 और 24 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहकर मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करने में सहायता करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य विधानसभा निर्वाचक नामावली में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि विशेष कैंप के दिन प्रत्येक मतदेय स्थल पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बीएलओ उपस्थित रहेंगे। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे कैंप  जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इनमें 308-कप्तानगंज, 309-रुधौली, 310-बस्ती सदर, 311-महादेवा (अ.जा.) और हर्रैया विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। अभियान के तहत मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे पात्र लोगों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल करने पर जोर दिया जाएगा।

 बीएलओ के पास उपलब्ध रहेंगे फार्म-6  विशेष कैंप के दौरान सभी बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली और उसके बाद जारी सभी पूरक सूचियां भी उपलब्ध रहेंगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जहां मतदाताओं को आवेदन भरने में सहायता मिलेगी।  ये दस्तावेज लेकर पहुंचें मतदाता विशेष कैंप में आवेदन करने के लिए मतदाताओं को अपना अद्यतन फोटो, जन्मतिथि और निवास से संबंधित अभिलेखों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां तथा परिवार के किसी सदस्य का फोटो पहचान पत्र साथ लाने को कहा गया है। ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन  मतदाता फार्म-6 प्राप्त करने और जमा करने के लिए मतदान केंद्र पर पदाभिहित अधिकारी या बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा तहसील कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय से भी फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्वाचन आयोग के ECINET मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in का उपयोग किया जा सकता है। इनके माध्यम से फार्म-6, फार्म-8 और फार्म-7 भी जमा किए जा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि वे विशेष कैंप का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने या आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन करें।

Related News

उत्तर प्रदेश: दुधारा पुलिस ने 22.300 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: डीआईजी संजीव त्यागी ने तीन जिलों के एसपी के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश: एटीएम फ्रॉड के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार्ड और मोबाइल फोन बरामद; पुलिस खंगाल रही ठगी का नेटवर्क

उत्तर प्रदेश: जेल से रिहाई के बाद पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का सल्टौआ में जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश: सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सीडीओ संत कुमार का मामला लंबित, वित्तीय क्षति का ब्योरा न मिलने पर शासन ने मांगी दोबारा रिपोर्ट

Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर हादसे का हुआ शिकार, बद्रीनाथ से देहरादून लौटते समय जोशीमठ के पास हुआ क्रैश


Featured News