-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में एमएलसी चुनाव: शिक्षक व स्नातक मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के अंतर्गत मतदान कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिक्षक निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्री श्रीचंद शर्मा जी तथा स्नातक निर्वाचन में श्री दिनेश चंद गोयल जी के
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के अंतर्गत मतदान कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिक्षक निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्री श्रीचंद शर्मा जी तथा स्नातक निर्वाचन में श्री दिनेश चंद गोयल जी के लिए मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मतदाताओं से संवाद के दौरान उन्होंने बताया कि श्री श्रीचंद शर्मा जी एवं श्री दिनेश चंद गोयल जी के कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी कार्य हुए हैं। मतदाताओं के अनुसार, उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्य उल्लेखनीय रहे हैं। इसके अतिरिक्त अमित जैन जी साबिर खान, हिमांशु कौशिक, राजेश गोयल, संगीता रावल जी, ईश्वर वर्मा, सुभाष बजरंगी, सुशील ठाकुर जातिभान आर्य योगराज सैनी जी, राकेश प्रधान , सूरजभान ,वेद प्रकाश गुप्ता आर. पी. शर्मा जी,सीमा शर्मा , डॉ. सत्येंद्र कश्यप बॉबी देवी जी, रवि जिंदल , अयूब अल्वी जी एवं डॉ. दीपक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। मतदान के दौरान कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका एवं मतदाताओं के उत्साह ने कार्यक्रम को विशेष रूप से उल्लेखनीय बनाया।
इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी, दादरी विधानसभा के विधायक श्री तेजपाल नागर जी, नगर अध्यक्ष श्री राजीव सिंघल जी, देहात मंडल अध्यक्ष श्री विकारी सिंह जी, दादरी नगर पालिका की चेयरमैन श्रीमती गीता पंडित जी, श्री बिजेंद्र प्रमुख जी, श्री दीपक नागर जी, श्री देवा भाटी जी, महामंत्री श्री अभिषेक कौशिक जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री संजय भाटी जी एवं मीडिया प्रभारी श्री मधुर शिशोदिया जी उपस्थित रहे।
