-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शास्त्री सेतु पर सुरक्षा जाली लगाने का काम शुरू, एक करोड़ की लागत से दो किलोमीटर तक होगी बैरिकेडिंग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: चील्ह थाना क्षेत्र व कटरा कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर-औराई मार्ग स्थित शास्त्री सेतु पर लंबे समय से मांग की जा रही सुरक्षा जाली लगाने का कार्य शुरू हो गया है। नवरात्रि मेले के बीच शुरू हुए इस कार्य से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: चील्ह थाना क्षेत्र व कटरा कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर-औराई मार्ग स्थित शास्त्री सेतु पर लंबे समय से मांग की जा रही सुरक्षा जाली लगाने का कार्य शुरू हो गया है। नवरात्रि मेले के बीच शुरू हुए इस कार्य से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर है। शास्त्री सेतु से आए दिन गंगा नदी में छलांग लगाने की घटनाएं सामने आती रही है। इन घटनाओं के चलते पुल से गुजरने वाले लोगों में दहशत और असुरक्षा का माहौल बना रहता था। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार शासन से सुरक्षा जाली लगाने की मांग की थी। आए दिन हो रहे घटनाओं को देखकर शासन ने लोगों की मांग को स्वीकार करते हुए बजट स्वीकृत किया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मिर्जापुर द्वारा इसका पुल पर जाली निर्माण कराया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पुल के दोनों किनारों पर मिलाकर कुल 2 किलोमीटर की लंबाई में लोहे की मजबूत जाली लगाई जाएगी, जिसकी कुल लागत लगभग *एक करोड़ रुपये*बताई जाती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर जाली लग जाने से छलांग लगाने जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगेगा।
