-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: वसुंधरा में धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, 11 रथों, 11 झांकियों और 6 बैंड ने मोहा मन; यातायात व्यवस्था में जुटी रही समिति व पुलिस
- Photo by : social medai
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर समिति, वसुंधरा द्वारा आयोजित श्री धार्मिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को भव्य श्रीराम बारात श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में निकाली गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर समिति, वसुंधरा द्वारा आयोजित श्री धार्मिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को भव्य श्रीराम बारात श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में निकाली गई। बारात में 11 रथ, 11 आकर्षक झाँकियाँ और 6 बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रभु श्रीराम जी का चार घोड़ों से सुसज्जित विशाल रथ बारात की भव्यता का प्रमुख आकर्षण बना। बारात को देखने के लिए मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूँज उठा। श्रीराम बारात का शुभारंभ शाम 4:00 बजे सेक्टर-16 स्थित हनुमान मंदिर से हुआ। बारात प्रह्लादगढ़ी गाँव सहित विभिन्न सेक्टरों एवं प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान, सेक्टर-7, वसुंधरा पहुँची। बैंड की मधुर धुनों, आकर्षक झाँकियों और सुसज्जित रथों ने आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया। जगह-जगह हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागत बारात के मार्ग में प्रह्लादगढ़ी मंदिर, रेड रोज होटल, भगवती बर्तन भंडार, शिखर एन्क्लेव, मर्लिन सोसायटी, द्रोणागिरी अपार्टमेंट एवं भारद्वाज गैलरी सहित विभिन्न स्थानों पर श्रीराम बारात का स्वागत किया गया। स्थानीय निवासियों, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जय श्रीराम के जयघोष के साथ बारात का अभिनंदन किया। पुलिस प्रशासन के साथ समिति सदस्यों ने सँभाली यातायात व्यवस्था इतनी विशाल बारात के सफल आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी। प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर बारात के पूरे मार्ग में यातायात व्यवस्था सँभालने, श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने और आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय सहयोग दिया। समिति सदस्यों ने धार्मिक उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर समिति के चेयरमैन पं. नरेंद्र भारद्वाज सहित नितिन यादव,मनीष भारद्वाज, अमित किशोर,शैलेंद्र शर्मा, सुखविंदर सिंह, प्रमोद कौशिक, रोहित जैन, वीरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, बृजमोहन मिश्रा, अमित भारद्वाज, कल्याणी, अमित शर्मा उर्फ बंटी, जयकुमार (मास्टरजी), पियूष भारद्वाज, अनिल शर्मा (हलवाई), अमित कौशिक, गोलू पंडित, पं. हरिओम दीक्षित, पं. प्रताप तिवारी, पं. शीतल शुक्ला, अनिल गौड़ एवं अंकित भोला सहित समिति के सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में अपना सहयोग दिया। समिति ने पुलिस प्रशासन, स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, स्वागत करने वाले सभी संस्थानों, श्रद्धालुओं एवं आयोजन में सहयोग देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया। भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश समिति के चेयरमैन पं. नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि श्रीराम बारात हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, कर्तव्य, त्याग, प्रेम और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता, प्रशासन के सहयोग और सदस्यों की मेहनत से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
