-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नोएडा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना सेक्टर-63 पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद चोरी और लूट की घटनाओं में
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नोएडा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना सेक्टर-63 पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-63 पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी चोरी और लूट की वारदातों में शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित वारदातों की जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। नोएडा पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। थाना सेक्टर-63 पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ चोरी और लूट के दो आरोपी गिरफ्तार चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
