Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: मित्र मानस मंडल पिपरिया कला ने धूमधाम से मनाया 36वां स्थापना दिवस

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/11/2026 03:28:00 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/11/2026 03:28:00 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मित्र मानस मंडल, पिपरिया कला के तत्वावधान में मंडल का 36वां वर्षगांठ दिवस बाजार प्रांगण हनुमान मंदिर में अत्यंत हर्षोल्लास, भक्तिभाव और बड़ी खुशी के साथ मनाया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मित्र मानस मंडल, पिपरिया कला के तत्वावधान में मंडल का 36वां वर्षगांठ दिवस बाजार प्रांगण हनुमान मंदिर में अत्यंत हर्षोल्लास, भक्तिभाव और बड़ी खुशी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित कुमार शंकर दुबे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी महाराज के  चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। वर्षगांठ समारोह के तहत संगीतमय सुंदरकांड पाठ और श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों का सामूहिक गायन आयोजित किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंडल के सदस्यों और स्थानीय भजन गायकों ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को संकलित कर दिया।

इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ सदस्यों व समाजसेवियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने पिछले 36 वर्षों से मंडल की परंपराओं को आगे बढ़ाने और सामाजिक-धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मतदाताओं ने कहा कि 36 वर्षों की यह निरंतर यात्रा आपसी सहयोग, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का प्रतीक है। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। इस आयोजन में मंडल  के पदाधिकारी, सदस्य मुनी सिंह राजपूत,मदन सिंह राजपूत उर्फ बच्चू भैया,जयपाल सिंह तोमर, कमल सिंह मरोगिया उजियार सिंह  सिमरैया ,सुरेश सोनी, रमेश मेहरा, राजेंद्र सिंह तोमर, छोटे राजा सिमरैया सोनू सिंह राजपूत, एवं ग्राम के सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं  सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News